राजस्थान BSTC / Pre D.El.Ed 2026 counselling 1st college allotment list में जिन अभ्यर्थियों को पहले राउंड में कॉलेज आवंटित हो चुका है, उनके लिए BSTC Upward Movement 2026 एक महत्वपूर्ण मौका है। Upward Movement का मतलब है कि अभ्यर्थी अपने पहले से आवंटित कॉलेज से बेहतर या ऊपर की preference वाले कॉलेज में जाने के लिए आवेदन कर सकता है। यह प्रक्रिया उन विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी होती है जिन्हें पहले राउंड में कॉलेज तो मिल गया है, लेकिन वह उनकी पहली पसंद का कॉलेज नहीं है या पास में नही है|
BSTC counselling में कॉलेज allotment अभ्यर्थी की merit, category, उपलब्ध seats और choice filling के आधार पर किया जाता है। कई बार student को पहले round में दूर का college या कम preference वाला college मिल जाता है। ऐसे में Upward Movement के माध्यम से candidate को chance दिया जाता है कि अगर ऊपर वाली choices में seat खाली होती है, तो उसे better college allot हो सकता है।
BSTC Upward Movement 2026 Important Dates
| अपवर्ड मूवमेंट हेतु आवेदन करने की तिथि | 03-07-2026 (शुक्रवार) से 04-07-2026 (शनिवार) तक |
| अपवर्ड मूवमेंट उपरांत परिणाम की घोषणा | 07-07-2026 (मंगलवार) |
| अपवर्ड मूवमेंट के पश्चात आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग की तिथि | 07-07-2026 (मंगलवार) से 09-07-2026 (गुरुवार) तक |

Predeled BSTC अपवर्ड मूवमेंट के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

Upward Movement में वही candidate भाग ले सकता है जिसे पहले round में कोई college allot हुआ हो और जिसने निर्धारित समय में admission fee payment, document upload और allotted college में reporting/document verification की प्रक्रिया पूरी कर ली हो।
अगर candidate ने पहले allotted college में reporting नहीं की है या admission process complete नहीं किया है, तो वह आगे की process में परेशानी में आ सकता है। इसलिए सबसे पहले अपनी पहली allotment वाली प्रक्रिया समय पर पूरी करना जरूरी है।
BSTC Upward Movement 2026 कैसे करें?
Upward Movement के लिए candidate को official counselling portal पर login करना होगा। Login करने के बाद Upward Movement / Upgradation से संबंधित option दिखाई देगा। Candidate को इस option पर जाकर आवेदन confirm करना होगा। सामान्य तौर पर इसमें अलग से नई choice filling नहीं होती, बल्कि पहले से भरी गई higher preferences के आधार पर ही candidate को बेहतर college मिलने की संभावना रहती है। इसलिए counselling के समय choice filling सही order में करना बहुत जरूरी होता है।
Application submit करने के बाद candidate को confirmation या receipt जरूर save कर लेनी चाहिए। Result जारी होने के बाद candidate को login करके check करना होगा कि उसका college upgrade हुआ है या नहीं।
अगर college upgrade नहीं हुआ तो क्या होगा?
अगर candidate को Upward Movement में नया college allot नहीं होता है, तो सामान्य तौर पर उसका पहले वाला allotted college बना रहता है। यानी candidate की current seat सुरक्षित रहती है।