Pre Deled 2026 Form Correction: 13 से 19 मार्च तक मिलेगा मौका

राजस्थान में D.El.Ed (BSTC) 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। Vardhman Mahaveer Open University, कोटा ने PRE DELED 2026 के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार (Form Correction) करने के लिए नोटिस जारी किया है। जिन उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार की गलती रह गई है, वे अब उसे ठीक कर सकते हैं, पूरी जानकारी के लिए पोस्ट को पूरा पढ़े|

BSTC Form Correction की तिथि

PRE DELED 2026 के लिए Form Correction Panel 13 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक खुली रहेगी। इस अवधि के दौरान अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकेंगे।

किस्मे सुधार किया जा सकता है

नाम, माता का नाम, पिता का नाम,फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान एवं पाठ्यक्रम के प्रकार (सामान्य / संस्कृत) में संशोधन नहीं किया जा सकेगा। बाकि सभी में सुधार किया जा सकता है|

predeled bstc form correction

BSTC Form Correction Fees

फॉर्म में संशोधन करने के लिए उम्मीदवारों को ₹200 का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। शुल्क जमा करने के बाद ही उम्मीदवार अपने फॉर्म में बदलाव कर पाएंगे।

BSTC Exam Date 2026

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

PRE DELED 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवेदन फॉर्म को ध्यान से जांच लें और यदि कोई गलती है तो 19 मार्च 2026 से पहले उसे सुधार लें। अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

PRE DELED परीक्षा राजस्थान में D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। हर साल हजारों छात्र इस परीक्षा के माध्यम से शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्राप्त करते हैं।

अगर आपने भी PRE DELED 2026 के लिए आवेदन किया है तो समय रहते अपने फॉर्म की जांच जरूर करें और आवश्यकता होने पर Correction Window से सही करे|

Leave a Comment